जरुरतमंद लोगों को बाटा गया कम्बल और शाल

जौनपुर। मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रामरायपट्टी वन विहार रोड स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कार्यालय पर गरीब व जरुरतमंद लोगों को १७५ कम्बल एवं शाल वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरुपद बाबा के पूजन व आरती से हुआ। तत्पश्चात सफल योनि का पाठ किया गया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने जगत जननी मां महा मैत्रायणी योगिनी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया। कहा कि मां योगिनी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने महिलाओं को नई दिशा दी। संतानों को शिक्षित के साथ संस्कारिक बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियो का समूल नाश किया।श्री सर्वेश्वरी समूह के माध्यम से मानव सेवा , दीन दुखियों की मदद से सम्बन्धित १९ सूत्रीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया। इस मौके पर शाखा मंत्री ओमप्रकाश सिंह, डॉ अरविंद सिंह, पुजारी तेज बहादुर सिंह, व्यवस्थापक ओमप्रकाश सिंह, रामचन्द्र गुप्ता, भानुप्रताप सिंह , बृजभूषण सिंह, समरजीत सिंह, अजीत रावत, सन्त मास्टर, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 9025395156453065799

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item