बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

 जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को जगह-जगह कार्यक्रम हुए। कांग्रेसजनों ने खरका तिराहा स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसी तरह सर्वोदय मंडल के तत्वावधान में रामेश्वर शिशु बिहार रासमंडल में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामोद्योगों के संवर्धन का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामेश्वर प्रसाद के घर महात्मा गांधी रुके थे। उपस्थित लोगों ने गांधीजी व रामेश्वर बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संयोजन संध्या सिंह, अध्यक्षता प्रो. विक्रम देव आचार्य और संचालन कमला सिंह तरकस ने किया। जहां हिमांशु तिवारी, डा. इंद्रेश कुमार, आलोक रंजन सिन्हा, अनिल कुमार उपाध्याय, अंजना सिंह, दीप करानी, अमित कुमार, पिकी मौर्या आदि प्रमुख रहीं। रामेश्वर बाबू की बहू विमला सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

Related

जौनपुर 8527847771180071817

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item