एक और बीजेपी नेता ने मंत्री गिरीश यादव के खिलाफ खोला मोर्चा

जौनपुर। नगर विधायक व सूबे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के खिलाफ जैसे विगुल बज गया है। एक एक करके लोग मीडिया से बातचीत करके जहर उगल रहे है। इसी में एक नया चेहरा सामने आया है मंत्री के प्रतिनिधि के गांव सरायख्वाजा का। इस गांव के तीन बार के प्रधान रहे शैलेष सिंह उर्फ बल्लर ने कहा कि हम लोगो ने पूरी मेहनत करके गिरीश यादव की जीताकर विधायक बनाया उसके बाद जनता के आर्शीवाद से सरकार में मंत्री बन गये लेकिन ओहदा मिलने के बाद वे केवल कुछ दलालों को छोड़कर सभी बीजेपी के कार्यकर्ताओं का शोषण ही किया। 

मालूम हो कि गुरूवार को मंत्री गिरीश चंद्र यादव के गांव के निवासी व पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा पत्रकार वार्ता करके पार्टी कार्यकर्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया था। बुधवार को पूर्व आरएसएस कार्यकर्ता मैनबहादुर सिंह ने भाई के इशारे पर नौकरी से निकलवाने व मठ की बेशकीमती जमीन को कब्जा करने वाले भू माफियाओं का साथ देने का आरोप मंत्री गिरीश चंद्र यादव सिर मढ़ा था। 

आज करंजाकला ब्लाक के सरायख्वाजा गांव के तीन बार के प्रधान रहे भाजपा कार्यकर्ता शैलेश कुमार सिंह उर्फ बल्लर ने मीडिया से रू ब रू हुए। उन्होने बताया कि 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काफी मेहनत करके बीजेपी प्रत्याशी गिरीश चंद्र यादव को विधायक बनाया, उसके बाद जनता के आर्शीवाद से योगी सरकार के राज्यमंत्री बने। मंत्री बनने के बाद गिरीश यादव केवल दो चार लोगो को छोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का शोषण किया। स्वजतीय लोगों को जानते पहचानते रहे। अपने वोटरो का हनन किया, उनके इस क्रिया कलापों से जनता में भारी आक्रोश है। उन्होने साफ कहा कि यदि पार्टी ने पुनः गिरीश चंद्र यादव को मैदान में उतारा तो न चाहते हुए इनके खिलाफ वोट करने को मजबूर हो जायेगें। 



Related

news 7233024902527291021

एक टिप्पणी भेजें

  1. जौनपुर शहर की भी मंडी बूथ की जनता इसी इंतजार में बैठी है गिरीश को टिकट मिला तब वोट नोटा पर ही देना! पार्टी को भी पता होना चाहिए कि कितने वोट नोटा पर हैं सब बीजेपी के होंगे!

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item