एक और बीजेपी नेता ने मंत्री गिरीश यादव के खिलाफ खोला मोर्चा
मालूम हो कि गुरूवार को मंत्री गिरीश चंद्र यादव के गांव के निवासी व पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा पत्रकार वार्ता करके पार्टी कार्यकर्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया था। बुधवार को पूर्व आरएसएस कार्यकर्ता मैनबहादुर सिंह ने भाई के इशारे पर नौकरी से निकलवाने व मठ की बेशकीमती जमीन को कब्जा करने वाले भू माफियाओं का साथ देने का आरोप मंत्री गिरीश चंद्र यादव सिर मढ़ा था।
आज करंजाकला ब्लाक के सरायख्वाजा गांव के तीन बार के प्रधान रहे भाजपा कार्यकर्ता शैलेश कुमार सिंह उर्फ बल्लर ने मीडिया से रू ब रू हुए। उन्होने बताया कि 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काफी मेहनत करके बीजेपी प्रत्याशी गिरीश चंद्र यादव को विधायक बनाया, उसके बाद जनता के आर्शीवाद से योगी सरकार के राज्यमंत्री बने। मंत्री बनने के बाद गिरीश यादव केवल दो चार लोगो को छोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का शोषण किया। स्वजतीय लोगों को जानते पहचानते रहे। अपने वोटरो का हनन किया, उनके इस क्रिया कलापों से जनता में भारी आक्रोश है। उन्होने साफ कहा कि यदि पार्टी ने पुनः गिरीश चंद्र यादव को मैदान में उतारा तो न चाहते हुए इनके खिलाफ वोट करने को मजबूर हो जायेगें।
जौनपुर शहर की भी मंडी बूथ की जनता इसी इंतजार में बैठी है गिरीश को टिकट मिला तब वोट नोटा पर ही देना! पार्टी को भी पता होना चाहिए कि कितने वोट नोटा पर हैं सब बीजेपी के होंगे!
जवाब देंहटाएं