लता मंगेशकर के निधन से देश को बड़ी छति हुई : जगदीश राय

 जौनपुर। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गीत-संगीत से जुड़े लोगों की आंखें तो नम हुईं ही आम जनमानस में भी गहरा शोक है। जिले में रविवार को जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता जगदीश नारायण राय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लता मंगेशकर  देश भक्ति , संस्कृति और विरासत को अपनी आवाज के जादू से सहेजने का कार्य किया। उन्होंने ने चायना युद्ध के बाद जब देश भक्ति गीत "कुछ याद उन्हें भी करलो जो लौट के घर न आये"..... सुनाया तो वहां पर मौजूद तत्कालीन प्रधान मंत्री समेत सभी लोग रो पड़े थे।  आज उनके निधन से देश ही नहीं बल्कि पुरे विश्व को बड़ी छति हुई है।  

 त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी व भोजपुरी फिल्म अभिनेता चंदन सेठ ने कहा कि स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन अत्यंत दु:खद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। कहा कि भारत में संगीत के एक युग का अंत हो गया। उनके गीतों ने दुनिया के लाखों दिलों को छुआ। उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों पर राज करेंगी। इसी तरह बाल गायिका व क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासिनी विदुषी वर्मा ने कहा कि लता मंगेशकर जी का जाना उनके लिए आघात सा है। जैसे लगा कि संगीत आज पूरी तरह से मौन हो गया है। स्वरों की ममतामई मां से मिलने व उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अभिलाषा थी, जो अब दिल में ही रह गई। अपराध निरोधक कमेटी के कार्यालय पर रतन मौर्या की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। इसमें लता मंगेश्वर और कमेटी के मंत्री ओमकार नाथ शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बालकृष्ण, भुल्लन भारती, सुरेश सरोज, मीरु अहमद, दिलबहार, मुंगना, अजय चौरसिया, अनिता, अर्जुन, विशाल, रोहित मौजूद रहे।

Related

news 9160395759684131219

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item