भदेठी में महिला की गला काटकर हत्या,सनसनी

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में सोमवार की रात घर के अंदर सो रही महिला की धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। इस दौरान दूसरी चारपाई पर सो रहे मासूम पोते को जानकारी नहीं हो सकी। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ रणविजय सिंह, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और एसएचओ देवानंद रजक ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। साथ ही फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव की रहने वाली दिला देवी (45) पत्नी स्वर्गीय लालता राजभर अपने पोते के साथ अकेले रहती थी। परिवार में बेटे और बहू पाहि से 100 मीटर दूर रहा करते थे। घर में ही सोमवार की रात गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से कुछ दूर पर एक पम्पिंग सेट पर मिला।सुबह लोग शौच के लिए गए तो शव देखकर चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे काफी संख्या में लोग जुट गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी।एसएचओ देवानंद रजक मयफोर्स पहुंच गए और गांव की स्थिति देखने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ ही घंटे में गांव पुलिस फोर्स में तब्दील हो गया। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुट गई है। हत्यारों के बारे में सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। परिवार के लोगों को प्रत्येक दिन घर उठने- बैठने वालों पर संदेह है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी हुई है। यहां पर जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है।

Related

news 5987376494697253778

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item