सुबह दो लाशे और छतिग्रस्त बाइक देखकर सहमे ग्रामीण

 जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर  थाना क्षेत्र के  जंघई मार्ग पर बड़ागांव के निकट बुधवार की देर रात बाइक के बिजली के खंभे से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई। रात भर दोनों का शव दुर्घटनास्थल पर पड़ा रहा। गुरुवार की सुबह गांव वालों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। 

 गुरुवार की सुबह नित्य की भांति टहलने निकले बड़ागांव के कुछ ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे दो युवकों के शव पर पड़ी। पास में ही क्षतिग्रस्त बाइक गिरी पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आकर प्रयास करने पर मृतकों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के विजाधरमऊ गांव निवासी 24 वर्षीय कप्तान सिंह व नेपाल निवासी 25 वर्षीय सागर नेपाली के रूप में हुई। पता चला है कि दोनों बुधवार की देर रात बाइक से नीभापुर की तरफ जा रहे थे। 
अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक के असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। निर्जन स्थान होने के नाते हादसे की किसी को जानकारी न होने के चलते रात भर शव पड़े रह गए। कप्तान सिंह पेशे से जेसीबी चालक जबकि सागर नेपाली सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था। कप्तान सिंह के स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सागर नेपाली के स्वजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। मां-बाप का छिना सहारा, अबोध बेटी के सिर से उठा साया विजाधरमऊ निवासी शिव नारायण सिंह की पांच संतानों में मृत कप्तान सिंह चार बहनों में सबसे छोटा इकलौता भाई था। बहनों की शादी हो चुकी है। दो वर्ष पूर्व कप्तान सिंह ने प्रेम विवाह किया था। दो माह पूर्व बेटी पैदा हुई थी। कप्तान सिंह जेसीबी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पत्नी व बच्ची के साथ सतहरिया औद्योगिक आस्थान (सीडा) में किराए पर मकान लेकर रहता था। बेसहारा हो गए माता-पिता व पत्नी की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को वह काम पर नहीं गया था। पत्नी व बेटी के साथ घर पर ही था। देर शाम अपने मित्र सागर नेपाली के साथ घर से निकला तो किसी को क्या पता था कि अब वह कभी वापस नहीं लौटेगा। घर में कोहराम मचा हुआ है।

Related

news 7023430431427060932

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item