निकाली गई कलश यात्रा

जौनपुर। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ समिति यमदग्निपुरम के तत्वाधान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा व शोभा यात्रा का आरंभ राम जानकी मंदिर सुरजघाट के महंत 1008 श्री नरसिंह  महराज, छोटी काशी स्थित बड़े हनुमान मंदिर के महंत 1008 राम रतन दास , उमेशो नाथ मठ के महंत महेंद्र दास त्यागी  महराज, मानस मुकुटमणि  राजाराम त्रिपाठी,पंडित अवधेश चतुर्वेदी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती शशि मौर्या के द्वारा नारियल तोड़कर शिवाला घाट मिसिरपुर से आरंभ हुई। 

 शोभा यात्रा पुराना पानदरीबा, बाजार भुवा, बाजार तोल्हा, पुरानी बाजार, बेगमगंज से होते हुए कथा स्थल गोकुल घाट पर संपन्न हुई । शोभा यात्रा में महादेव सेना के अध्यक्ष मनीष सेठ , सुमित साहू , विनय  व सैकड़ों कार्यकर्ता ध्वज के साथ प्रभु के नाम का जय घोष करते रहे। बोलबम कावरियां संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ शोभा यात्रा में गदा व त्रिशूल के साथ सम्मिलित हुए। युवा बजरंग दल और राम नवमी शोभा यात्रा के संस्थापक सुभाष गर्ग महासचिव संजीव चौरसिया , राजन अग्रहरी जी अन्य पदाधिकारी विजय गुप्ता जी, रंजीत अग्रहरी ,गणेश साहू  और अनिल साहू  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता डमरू नाद और जयकारा करते हुए कलश यात्रा को शोभायमान करते रहे। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा और माल्यार्पण करके स्वागत किया। 

कार्यक्रम में काशी से आए हुए आचार्यों ने कथा व्यास (डॉ.) रजनीकांत द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को वृहद स्वरूप देने का कार्य किया है। शोभा यात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी, राम दरबार की झांकी व बटुकों द्वारा शंखनाद आकर्षण का केंद्र रहा। समिति के अध्यक्ष श्री शशांक सिंह 'रानू' और सर्व व्यवस्था प्रमुख पंडित आनंद मिश्र ने दर्शकों व भक्तों से कोविड प्रोटोकॉल को मानने के लिए लगातार अनुरोध व सार्थक प्रयास करते रहे। कार्यक्रम में यजमान सुरेश गुप्ता जी और ललित सेठ जी ने भागवत कथा का संकल्प लिया व निष्ठा पूर्वक पूजन अर्चन किया। कथा 21 फरवरी 2022 से प्रारंभ होकर 27 फरवरी तक चलेगी। कथा का समय प्रतिदिन सायं 4 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगी। कलश यात्रा में भास्कर पाठक, विनय बरौतिया, संजय पाठक, आशीष यादव, अखंड प्रताप सिंह, आलोक वैश्य, भाष्करानंद शुक्ल, मधुकर चतुर्वेदी, दिनेश गुप्ता, मोहन शंकर, सनी शौर्य, चंदन साहू, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ दिव्येंदु मिश्रा, डॉ गंगाधर शुक्ल, राधिका तिवारी, शशि मिश्रा, माधुरी गुप्ता, राधा श्रीवास्तव, माला सेठ आदि हजारों महिलाओं ने सर पर कलश धारण किए मार्गों की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल पर पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर क्षेत्रीय लोगों ने दिव्य जलपान की व्यवस्था का सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ब्राह्मेश शुक्ल ने किया।

Related

JAUNPUR 244138144816850421

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item