तीन मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई महिला

जौनपुर। मीरगंज थाना  क्षेत्र के अगहुआ गांव में रविवार की शाम मायके में महिला आत्महत्या के इरादे से अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित निकाल लिया। नौ माह के दो जुड़वा बेटों के शव बरामद हो गए हैं। बेटी लापता हो गई है। उसकी तलाश की जा रही है। सीओ मछलीशहर अतर सिंह मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटे रहे। मायके वालों के मुताबिक महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। गांव निवासी छोटे लाल प्रजापति की 31 वर्षीय पुत्री अंतिमा की शादी करीब छह वर्ष पूर्व सिकरारा थाना इलाके के चकमैथा डमरुआ गांव निवासी सतीश कुमार प्रजापति के साथ हुई थी। सतीश रोजी-रोटी कमाने की गरज से मुंबई रहता है। अंतिमा मकर संक्रांति (खिचड़ी) के मौके पर अपनी चार वर्ष की पुत्री त्रिशा व नौ माह के जुड़वा पुत्रों अतुल व अनुज के साथ मायके आई थी। शाम करीब छह बजे अंतिमा बच्चों को लेकर घर के दक्षिण तरफ लगभग तीन सौ मीटर दूर सुनसान स्थल पर स्थित कुएं के पास पहुंची। पहले त्रिशा को कुएं में फेंक दिया फिर बेटों को गोद में लेकर खुद कूद गई। बगल के खेत में मौजूद कुछ लोगों की नजर पड़ गई। वह शोर मचाते हुए दौड़कर कुएं पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन बचाव कार्य कर अंतिमा को सुरक्षित निकाल लिया। खोज के दौरान अनुज व अतुल के शव मिल गए। काफी खोजबीन के बाद भी त्रिशा का पता नहीं चल सका। घटना की खबर लगने पर सीओ मछलीशहर अतर सिंह व थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह मौके पर आ गए। पूछताछ में मायके वालों ने पुलिस को बताया कि अंतिमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी मनोदशा में वह ऐसा कदम उठा बैठी। घटना की सूचना ससुरालीजन को दे दी गई है। त्रिशा की तलाश में जुटी पुलिस पंपिग सेट चलाकर कुएं का पानी सुखाने में जुटी रही।

Related

JAUNPUR 3158541071580661017

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item