उड़नदस्ता टीमों ने बरामद किया दस लाख अठ्ठाइस हजार रुपया

जौनपुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,जौनपृ  के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत एवं अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में शुक्रवार को उड़नदस्ता टीमों द्वारा कुल 10,28,290/-( दस लाख अठ्ठाइस हजार दो सौ नब्बे ) रुपया बरामद किया है।

*1.थाना सरायख्वाजा- थाना सरायख्वाजा एवं उड़नदस्ता टीम द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान कुत्तुपुर थाना क्षेत्र सरायख्वाजा पर आदर्श आचार संहिता के नियमों के विपरीत *किशन विक्रम पुत्र राजीव विक्रम निवासी ग्राम छतईकला थाना शाहगंज* के  पास से बैग में अलग अलग मूल्य वर्ग के नोट कुल 1,41,000/- रुपए की बरामदगी की गयी एवं नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
*बरामदगी का विवरण-*
       1. 1,41,000/- रुपए

*2.* थाना सरपतहां- थाना सरपतहां पुलिस एवं उड़नदस्ता टीम द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान पट्टीनरेन्द्रपुर चौराहे पर आदर्श आचार संहिता के नियमों के विपरीत *शिवम सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी भटौली थाना सरपतहां जनपद जौनपुर* के  पास से कुल 1,00,000/- रुपए की बरामदगी की गयी एवं नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
*बरामदगी का विवरण-*
       1. 1,00,000/- रुपए
*3. थाना मछलीशहर पुलिस एवं उड़नदस्ता टीम द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान पाण्डेय ढाबा मछलीशहर के पास आदर्श आचार संहिता के नियमों के विपरीत *बिंदेश्वरी तिवारी पुत्र हरिवंश तिवारी निवासी ग्राम महापुर पोस्ट वामी थाना पवारा जनपद जौनपुर।* के  पास से कुल 3,79,910 /- रुपए की बरामदगी की गयी एवं नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
*बरामदगी का विवरण-*
       1. 3,79,910 /- रुपए
*4.*  थाना खेतासराय पुलिस एवं उड़नदस्ता टीम द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान कस्बा खेतासराय पर आदर्श आचार संहिता के नियमों के विपरीत *रोहित राजभर पुत्र किशनलाल राजभर ग्राम बीरी सम्सुद्दीनपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।* के  पास से कुल 4,07,000 /- रुपए की बरामदगी की गयी एवं नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
*बरामदगी का विवरण-*
       1. 4,07,380 /- रुपए

Related

जौनपुर 8602896838200576043

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item