बीजेपी सरकार में भी भैंस और पड़िया खोजने के लिए घंटो हलकान हुई पुलिस

 लखनऊ। सपा सरकार में आजम खां की भैंस खोजने वाली पुलिस को दोबारा उसी तरह का टास्क मिला है। देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र में एक किसान की भैंस और पड़िया को ढूंढने के लिए दर्जनभर पुलिसकर्मियों ने खाक छानी। भाजपा नेताओं के फोन पर सक्रिय हुई पुलिस ने चार घंटे तक तलाश की लेकिन भैंस का पता नहीं चला। पुलिस की यह सक्रियता क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

 रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मथुरा छापर गांव निवासी भाजपा नेता महेंद्र सिंह पशुपालक भी हैं। रविवार की रात उन्होंने अपनी भैंस और पड़िया को दरवाजे पर बांधा हुआ था। देर रात दोनों गायब मिले। सोमवार तड़के इसकी जानकारी होने पर किसान ने गांव में चारों ओर तलाश शुरू की। पता न चलने पर उसने इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि और भाजपा नेता अजय सिंह को दी। अजय सिंह ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष अनिल कुमार को दी। इसी बीच सत्ताधारी दल के अन्य नेताओं के फोन आने शुरू हो गए। इसके बाद आनन-फानन में लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी गांव पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने किसान से मामले की जानकारी ली और गांव में तलाश शुरू कराई। चार घंटे की मशक्कत के बाद भी भैंस और पड़िया का पता नहीं चल सका। शाम को किसान महेंद्र सिंह ने चोरी की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है छानबीन की जा रही है।
सभार - हिन्दुस्तान अख़बार 

Related

crime 6041513156063258111

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item