नारी शिक्षा चौपाल में महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया

जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ब्लाक शाहगंज के द्वारा जेंडर इक्विटी के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल स्थान प्रा वि गोरारी पर आयोजित हुआ। जिसमें महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विधालय का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया।    
 इस अवसर पर अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा बच्चों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज राजीव कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बालिका शिक्षा पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। 
 इस अवसर पर बीईओ राजीव कुमार यादव ने कहा कि नारी शिक्षा चौपाल का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है, जिससे वह समाज में निडरता के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जयन्ती देवी ने उपस्थित महिलाओं को बेटा-बेटी में भेदभाव ना कर दोनो को समान रुप से शिक्षित करने पर जोर दिया ताकि बेटियों को आने वाले भविष्य की चुनौतियों के लिये तैयार किया जा सके। संचालन प्रधानाध्यापिका शिवानी मौर्या ने किया। आभार नोडल संकुल वीरेन्द्र कुमार ने व्यक्त किया।
 इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, प्रधान संदीप मौर्य, वसीम अहमद, अमरजीत, अशोक मौर्य, चन्द्रजीत मौर्य, साधना यादव, मंजू देवी, सुनिता प्रजापति, रीता यादव, रेनू गुप्ता, गज़ाला, सबा परवीन, पुष्पा सोनकर, नीलम मौर्य, अशोक सोनकर, अखिलेश यादव, बुद्धिराम, ओमप्रकाश, सुभाष यादव, राज सिंह, वीरेन्द्र यादव, ध्रुवेन्द्र प्रताप सहित शिक्षिकाए, अभिभावक क्षेत्र वासी आदि उपस्थित रहे।

Related

BURNING NEWS 8938983845017006825

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item