विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, मायके वालों को हत्या की आशंका

जौनपुर।  जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में गुरुवार को विवाहिता की विषाक्त पदार्थ से रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन आत्महत्या करना बता रहे हैं। मायके वालों ने तहरीर देकर ससुराल वालो  पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

 उक्त गांव निवासी जावेद रोजी-रोटी कमाने के सिलसिले में सऊदी अरब रहता है। उसकी 30 वर्षीय पत्नी रुखसार ससुराल वालो के साथ घर पर रहती थी। तीन वर्ष से जावेद वह घर नहीं आया है। किसी बात पर गुरुवार को रुखसार का पति से मोबाइल फोन पर विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद कमरे से उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में गए तो उसकी हालत गंभीर हो गई थी। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले  शव लेकर घर चले आए। 
मृतका रुखसार आमजगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद गुलशन की पुत्री थी। उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। वह निसंतान थी। खबर लगने पर मायके से उसकी मां शबाना अन्य लोगों के साथ आ गईं। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह से मिलकर आशंका जताई कि उनकी बेटी को ससुराल वालो ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर मार डाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related

JAUNPUR 8269995853168510835

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item