मनबढ़ों ने एक युवक को पीटा , ग्रामीणों में आक्रोश

 जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के  मरगूपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की देरशाम मनबढ़ों ने युवक को पीटकर बुरी तरह से जख्मी  कर दिया। हालत नाजुक होने पर उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार को आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर दो घंटे में घेराव समाप्त हुआ। 

 गांव निवासी 27 वर्षीय अभिषेक निषाद देरशाम अपने घर पर कामकाज कर रहा था। आरोप है कि उसी समय गांव के ही मनबढ़ों ने लाठी-डंडे व सरिया से हमलाकर उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची उसकी मां की भी पिटाई की। अभिषेक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत चिताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फिर वहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थाने में दी गई तहरीर में आरोपित के तौर पर अंकित, कुलदीप, अरविद, सत्येंद्र व हरखाली को नामजद किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। हरखाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित महिलाओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। आरोप है कि विधानसभा चुनाव की रंजिश को लेकर गांव के सपा कार्यकर्ता नाराज चल रहे थे। इसी रंजिश में अभिषेक पर हमला किया गया। सीओ अशोक कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने कहा कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related

JAUNPUR 2088364814599141524

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item