गरजी पुलिस की बंदुके, एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया

जौनपुर। शुक्रवार को दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गया।दोनो तरफ से हुई गोलीबारी में दो सिपाही जख्मी हो गये तथा एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया। यह वारदात सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव में हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाक दहल गया है। मारे गये बदमाश के पास से ए के 147 राईफल भी बरामद हुई है। यह आरोपी जौनपुर समेत पूर्वाचंल के अन्य जनपदो में लूट हत्या जैसी वारदात करता था। 


 सरपतहां थाना पुलिस व एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी शातिर अपराधी सतीश कुमार सिंह प्रिंस मौजूद है। सूचना पर सीमावर्ती जिले सुल्तानपुर की भी पुलिस आ गई। घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहे जाने पर सतीश सिंह प्रिंस पुलिस टीम को लक्ष्य कर गोलियां चलाने लगा। दो सिपाही घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। सतीश सिंह प्रिंस गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के वाहन पुल पर मौजूद रहे। मुठभेड़ स्थल से करीब पांच सौ मीटर हर किसी को रोक दिया जा रहा था।

Related

news 8453882666166832366

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item