ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बराई के पुरवा औदर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक-दूसरे पर मड़हा फूंकने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मड़हां फूंकने से इन्कार करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।  

 एक पक्ष बिदु देवी की शादी वाराणसी जिले के दानगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। पति की मौैत के बाद करीब दो दशक से वह औदर में भाई के घर रही है। उनके घर के पास ग्राम समाज की करीब चार बिस्वा भूमि है। गांव के कुछ लोगों का आरोप है कि उक्त भूमि पर कब्जे की नीयत से बिदु देवी अपने मवेशियों को बांधने के साथ ही चारपाई डालकर रिहायशी बना लिया था। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे, क्योंकि उक्त भूमि को वे श्राद्ध क्रिया व खेल के मैदान के रूप में सार्वजनिक तौर पर करते थे। ग्रामीणों के एतराज करने पर भी बिदु देवी अनसुनी कर देती थीं। तब गांववालों ने वहीं सामूहिक रूप से तीन मड़हे रख दिए। विवाद के दौरान किसी ने मड़हों को फूंक दिया। ग्रामीणों ने आगजनी का आरोप लगाते हुए पुलिस को भी सूचना दी। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मड़हे फूंकने का आरोप लगाने लगे। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद शांत हो गया। थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।

Related

जौनपुर 3606955494645754166

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item