मूल्यांकन पारिश्रमिक रोका जाना शिक्षकों के साथ घोर अन्याय

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष तेरस यादव के नेतृत्व में  जिलाधिकारी से मिलकर शिक्षक समस्याओं का 2 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। जिसमे मांग की गयी कि मूल्यांकन पारिश्रमिक के बकाये का लगभग 18 लाख रूपये का भुगतान तत्काल कराया जाय। विगत 3 वर्षो से मूल्यांकन पारिश्रमिक रोका जाना शिक्षकों के साथ घोर अन्याय है एव  नवीन पेंशन योजना के तहत शिक्षको एवं कर्मचारियों से कटौती की गयी धनराशि व सरकारी अंशदान तत्काल शिक्षकों के खाते में अन्तरित कराया जाय। 

 01 अप्रैल 2019 से आज तक की धनराशि का कही अता पता नही है शिक्षा विभाग का यह कृत्य घोर लापरवाही का द्योतक है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) जिलाधिकारी से मांग किया कि उक्त समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाय अन्यथा की स्थिति में हमारा संगठन होने वाले मूल्यांकन कार्य से अपने को अलग कर लेगा। प्रतिनिधि मण्डल मे प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, अतुल कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, राजेश सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दिलीप कुमार सिंह मो0 अब्बास सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

news 2895327756546465405

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item