लव मैरेज करने से गुस्साए लड़की के परिवार वालो ने लड़के के माँ बाप को जमकर पीटा

 जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में बेटी के लव मैरेज करने की रंजिश को लेकर आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार की रात धावा बोलकर लड़के के माता-पिता का हाथ-पांव तोड़ दिया। इस मामले में  चार नामजद  आरोपितों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया है अन्य की तलाश कर रही है।

 गांव निवासी फूलचंद गौतम के पुत्र विवेक कुमार गौतम ने कुछ माह पूर्व एक लड़की नामक को भगाकर कोर्ट मैरिज कर लिया था। इस संबंध में दर्ज मुकदमे में लड़की के बयान के आधार पर पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। भयवश लड़का-लड़की घर से दूर किसी स्थान पर जिदगी गुजार रहे हैं। इसी रंजिश को लेकर लड़की के परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर फूलचंद के घर पर धावा बोलकर वृद्ध फूलचंद व उनकी पत्नी आशा देवी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। फूलचंद के दोनों पैर व बायां हाथ टूट गया। आशा देवी के सिर व पैर में चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दंपती को रात में ही जिला अस्पताल भेजा। फूलचंद के पुत्र शिवा गौतम की तहरीर पर चारों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related

crime 549750849920899635

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item