दो वर्ष तक पाबंदियां झेलने के बाद अब मस्जिद में दिखी नमाजियों की भीड़

 जौनपुर।  कोरोना काल में दो साल तक पाबंदियां झेलने के बाद अब मस्जिद में नमाजियों की भीड़ दिख रही है। खास कर रमजान में तरावीह के लिए तरसे रोजेदार इस बार मस्जिद में इसे पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं रमजान से पहले आयोजित पीस कमेटी की मीटिग में समझाई गई कोरोना गाइड लाइन का भी पालन हो रहा है। शनिवार से ही जिले भर की मस्जिदों में तरावीह शुरू हो चुकी है। अलग-अलग मस्जिदों में पढ़े जाने वाले कुरान के पारों की संख्या भी अलग है। गोमती नदी किनारे स्थित शहर की लाल मस्जिद में भी तरावीह पढ़ते लोग नजर आए। जामा मस्जिद में भी स्थानीय लोगों ने तरावीह की नमाज पढ़ी। लाल दरवाजा, हनफिया मस्जिद, शेर वाली मस्जिद, सब्जी मंडी की मस्जिद, ओलंदगंज मस्जिद, मियांपुर मस्जिद आदि में भी नमाजियों ने तरावीह पढ़ी। इस बार पाबंदियों में ढील के बाद पुराने दिनों वाला माहे रमजान नजर आया।

Related

news 1559701200067112524

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item