पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट , सात घायल

 जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के चकरारेत गांव में शुक्रवार की रात करीब दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। आधे घंटे तक लाठी-डंडे, सरिया व ईंट-पत्थर चलने से दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां उपचार चल रहा है।  

 गांव निवासी अनिल कुमार सिंह व अजीत सिंह के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। अनिल कुमार सिंह का कहना है कि वह लोग दावत में शामिल होकर लौट रहे थे। घर के पास रास्ते में विपक्षियों ने सरिया, लाठी-डंडे से हमलाकर दिया। वहीं अजीत सिंह का आरोप है कि उनके पक्ष के लोग सो रहे थे। तभी अचानक अनिल सिंह पक्ष ने हमला कर दिया। आधे घंटे तक हुई मारपीट में एक पक्ष से अनिल कुमार सिंह, चंचल सिंह व दुर्गेश कुमार सिंह जबकि दूसरे पक्ष से कुसुम सिंह, अजीत सिंह, अजय सिंह और ललित सिंह लहूलुहान हो गए। स्वजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने चोट की गंभीरता को देखते हुए सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Related

news 6784263258604330349

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item