जिला अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत
जिला अस्पताल सर्जिकल वार्ड में भर्ती इन्द्रवती देवी,फिरतू राम, केदारनाथ और बहादुर की कुछ घंटो के अंतराल पर दम तोड़ दिया। चार मरीजों की मौते होने से इस वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजन अपने अपने लोगो का शव घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच खबर आयी कि इन मरीजों की मौत विमारी से नही बल्की आक्सीजन की कमी के कारण हुई है। इस मामले पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए के शर्मा ने साफ कहा कि इन मरीजों की मौत आक्सीजन की कमी के चलते नही बल्की गम्भीर विमारी के कारण हुई है। तीन मरीज सांस के रोगी थे एक मरीज की किडनी खराब था। डा0 शर्मा का दावा है कि अस्पताल में आक्सीजन पर्याप्त मात्रा है।
इसी वार्ड में भर्ती बंदना नामक मरीज ने बताया कि आधे घंटे तक आक्सीजन की सप्लाई रूकी थी। लेकिन तीन मरीजों की मौत आक्सीजन रूकने से पहले हो चुकी थी चौथे की आक्सीजन चालू होने के बाद हुई है।