राम सिंह मौर्या के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव, नये चेयर मैन बने विनय सिंह

जौनपुर। सहकारी केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार लिमिटेड की अविश्वास बैठक में केन्द्रीय उपभोक्ता अध्यक्ष राम सिंह मौर्या के खिलाफ सदस्यो ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हे हटा दिया उनके स्थान पर सदस्यो ने विनय सिंह गुतवन को अपना नया अध्यक्ष चुना है। राम सिंह मौर्या को हटाये जाने की खबर मिलते ही जिले की राजनीति गरमा गयी है। 

विधानसभा चुनाव 2022 का विगुल बजने से पूर्व सदस्यों ने जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए मांग किया था कि केन्द्रीय उपभोक्ता के चेयर मैन राम सिंह मौर्या कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सदस्यो ने  अविश्वास बैठक कराने मांग किया था । लेकिन बीच में विधानसभा चुनाव के लिए आर्दश अचार संहिता लागू होने के कारण बैठक नही हुई। आज यह बैठक गन्ना अधिकारी के कार्यालय में जिला गन्ना अधिकारी हुड्डा सिद्दीकी की देख रेख में आहूत की गयी। बैठक में दस में से आठ सदस्यो ने भाग लिया सभी ने अध्यक्ष राम सिंह मौर्या के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हे हटा दिया। अपना नया अध्यक्ष विनय सिंह गुतवन को सर्वसम्मति से चुना। 


बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव काका और कार्यवाही सचिव पटेल ने लिखा मुख्य रूप से संचालक अजीत सिंह, संदीप तिवारी , अजय सिंह, सुरेंद्र सोनकर , श्रीमती सुमित्रा मिश्रा आदि उपस्थित रहे 

Related

news 8022363124361936719

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item