किशोरी को अगवा करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार
http://www.shirazehind.com/2022/05/blog-post_407.html
जौनपुर। महराजगंज के एक गांव से किशोरी को अगवा करने के दोनों आरोपितों को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
गत 19 मई को किशोरी लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। इसी दौरान गत 25 मई को किशोरी ने कोल्हुआ बाजार पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बताया कि गद्दोपुर गांव के राकेश उर्फ पपलू व प्रदीप उर्फ विपुल ने उसे अगवा कर कमरे में बंधक बना रखा था। दोनों के कहीं गए होने का फायदा उठाते हुए वह उनके चंगुल से बच निकली। थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला व एबीएस नगर पुलिस चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र सिंह ने दोनों आरोपितों को दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।