अपना नाम बदलकर आम जीवन जी रहा था दो हत्या, गैगस्टर, गुण्डा एक्ट का 25 हजार का इमानी बदमाश

जौनपुर। अपना नाम बदलकर आम जीवन जी रहे एक 25 हजार रूपये के इनामी कुख्यात बदमाश को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी के ऊपर दो हत्या, गैगस्टर, गुण्डा एक्ट समेत कुल आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमें दर्ज है। उसने अपना आधार कार्ड समेत अन्य सरकारी दस्तावेज भी फर्जी बनवा रखा है। 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस रिलिज में बताया कि एसपी अजय कुमार शाहनी द्वारा अपराध  एवं अपराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सिकरारा अपनी टीम के साथ थाने का हिस्ट्रीशीटर सुनील उपाध्याय पुत्र गंगदेव उपाध्याय निवासी ताहिरपुर की तलास की गया तो वह अपना नाम तथा पहचान छिपाकर ओम उपाध्याय पुत्र गंगदेव के नाम से फर्जी कूटरचित दस्तावेज व आईडी बनाकर रह रहा था। आरोपी को हिरासत में लेकर तस्दीक कराया गया तो पता चला कि यह ओम उपाध्याय नही बल्की थाने का हिस्ट्रीशीटर सुनील उपाध्याय है इसके ऊपर एसपी ने 25 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा है। 

सुनील उपाध्याय का आपराधिक इतिहास 

1.मु00सं0 55/07 धारा 342 भा00वि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 

2.मु000 38/12 धारा 110 जी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 

3. मु00सं0 598/14 धारा 394/302 भा00वि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

4.मु00सं0 312/04 धारा 302 भा00वि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

5.मु00सं0 602/15 धारा 3(1) यूपी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

6.मु000 570/15 धारा 3(1) गुण्डा अधि0 थाना सिकरारा जौनपुर 

7.मु000 148/22 धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 थाना सिकरारा जौनपुर 

*बरामदगी –*

1.आधार कार्ड कूट रचित जिसमे अभियुक्त सुनील उपाध्याय  की फोटो तथा नाम सुनील उपाध्याय पुत्र गंगदेव उपाध्याय नि0 ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर के स्थान पर ओम उपाध्याय पुत्र गंगदेव उपाध्याय नि0 ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर अंकित है

2.पैन कार्ड कूट रचित जिसमे अभियुक्त सुनील उपाध्याय  की फोटो तथा नाम सुनील उपाध्याय पुत्र गंगदेव उपाध्याय नि0 ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर के स्थान पर ओम उपाध्याय पुत्र गंगदेव उपाध्याय नि0 ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर अंकित है

3.वोटर कार्ड कूट रचित जिसमे अभियुक्त सुनील उपाध्याय  की फोटो तथा नाम सुनील उपाध्याय पुत्र गंगदेव उपाध्याय नि0 ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर के स्थान पर ओम उपाध्याय पुत्र गंगदेव उपाध्याय नि0 ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर अंकित है  

*गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य –* 

1.थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

2.0नि0 विजय शंकर यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 

3.हे0का0 जितेन्द्र पाण्डेय, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 

4.का0 अजय राव, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 

5.का0 रोहित कुमार सिकरारा जनपद जौनपुर

 


Related

news 5349614228660198716

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item