अभियान चलाकर 3 दिन के अन्दर कराया जाय खसरा की फीडिंग : जिलाधिकारी

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर 03 दिन के अन्दर खसरा की फीडिंग कराई जाए। वरासत के मामले ज्यादा लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारियो को निर्देश दिया कि सम्बंधित लेखपाल पर कार्यवाही की जाये। स्वामित्व के तहत नए गांवों का सर्वे करना हैं उसका सर्वे कर लिया जाए। 05 वर्ष से पुराने वादों की समीक्षा की और सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिया कि सबसे पहले 05 साल के पुराने मामलों का निस्तारण प्राथमिकता पर कराए। 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो सही मानचित्र प्राप्त हुए है उसका शत-प्रतिशत पड़ताल करा ले और त्रुटिपूर्ण मानचित्र को शीघ्र सही कराकर घरौदी प्रक्रिया को आगे बढ़ाये। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने कहा कि बड़े बकायेदारों की आनलाइन फीड़िग कराये और बडे बकायेदारो की सूची उपलब्ध कराये जिससे उसे चस्पा कराया जा सके। उन्होंने कहा कि स्टाम्प की वसूली में आने वाली समस्या का निस्तारण कराते हुए वसूली प्रक्रिया में तेजी लाये। सार्वजनिक सम्पत्ति रजिस्टर में फीडिंग समय से कराये। आय, जाति, निवास के प्रार्थना पत्र लम्बित न रहे।

Related

news 7692246714672713523

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item