बेटे व बहू पर धारदार हथियार से किया प्राणघातक हमला

 महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने बेटे व बहू पर बीती रात जानलेवा हमला कर दिया जिससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह हो पायी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 

जानकारी के अनुसार दुगौली निवासी 55 वर्षीय राम आसरे गुप्ता और उसके 25 वर्षीय बेटा गोकुल गुप्ता, 23 वर्षीय बहू कोमल गुप्ता से किसी बात को लेकर दो दिनों से झगड़ा चल रहा था। रात में राम आसरे ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गुरुवार की सुबह परिवार के अन्य सदस्यों ने देखा कि बहू शौचालय के सामने खून से लथपथ पड़ी और बेटा बेड पर पड़ा था। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति गम्भीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

परिजनों ने बताया कि रात में घायल का छोटा भाई सचिन भी मौजूद था लेकिन वह भी घर से फरार है। लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं पिता व छोटे बेटे ने मिलकर घटना को अंजाम तो नहीं दिया है। परिवार के लोगों ने बताया कि घटना सुबह लगभग 3 से 4 के बीच की। बेटा घर में अपने बेड पर सो रहा था। बहू बाहर निकली थी। घटना का कारण अभी नहीं पता चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है।

Related

जौनपुर 92878079295273150

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item