पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार

 सिकरारा, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल प्रवेक्षण में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में उ.नि. संजय कुमार ने एक वांछित अभियुक्त को गिफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित अभियुक्त कही जाने की फिराक में है। वह गुलजारगंज नहर पुलिया पर मौजूद है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। उक्त सूचना पर विश्वास करके गुलजारगंज नहर पुलिया के पास से अभियुक्त कलीम निवासी बभनौली थाना सिकरारा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, उ.नि. संजय कुमार, का. अंकित सिंह शामिल हैं।

Related

news 8411735255656034068

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item