कुलसचिव संग वार्ता में आंदोलन समाप्त करने पर बनी सहमति

 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक की सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई। कुलपति महेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के तकनीकी पहलू को समझाया गया। 

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह और महामंत्री केशव यादव के साथ हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि यह आपके हित में किया गया निर्णय है। इससे कर्मचारियों का कोई नुकसान नहीं है। आंदोलन खत्म होने पर आपकी मांगों के संदर्भ में कुलपति के साथ बैठकर अन्य बिंदुओं पर भी वार्ता होगी।
 इस पर प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि हम कर्मचारियों से बात कर आंदोलन खत्म कर लेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा है कि वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल संतुष्ट jरहा। भरोसा दिलाया गया है कि विश्वविद्यालय की कुलपति के साथ बात कर आपकी हर समस्या का समाधान करने की पहल की जा रही है। ‌ वरिष्ठता के आधार पर प्रोन्नति भी की जा रही है। कुछ मांगों पर तकनीकी रूप से दिक्कत है उस पर भी विचार किया जा रहा है।
 अधिसंख्य पद पर मृतक आश्रित के लिए शासन से दिशा निर्देश आने पर समाधान हो जाएगा। पुनः वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण हो सके। कर्मचारियों की अधिकतर समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। कुलपति प्रो.निर्मला एस मौर्य खुद कर्मचारियों की समस्या के प्रति भावुक रहतीं हैं। कर्मचारियों के हित में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा। नियम के दायरे में उसका समाधान निकाला जाएगा। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में अध्यक्ष राम जी सिंह और महामंत्री केशव प्रसाद के साथ अन्य लोग शामिल थे। कुलसचिव कक्ष में वार्ता के दौरान कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और अधीक्षकगढ़ शामिल थे।

Related

जौनपुर 3133119135975053111

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item