रिटायर होमगार्ड हत्याकांड में 8 नामजद व 5 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 जौनपुर। सिकरारा  थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में रिटायर होमगार्ड की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़े बेटे राजेन्द्र बिंद की तहरीर पर 8 नामजद व 5 अज्ञात के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 

थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने गांव के शमीम अहमद उर्फ गोगा व उसके दो बेटों सलमान व शाहरुख, सलाउद्दीन, कलीम, आरिफ मोहम्मद व नीरज बिंद पुत्र विक्रमा बिंद के अलावा 5 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड होमगार्ड इंद्रजीत बिंद की नतिनी की पिछले वर्ष लव मैरिज मंदिर से होने के चलते वर पक्ष व वधू पक्ष के लोगों की शादी की रस्म  पूरी नहीं हो सकी थी। दोनों पक्षों की सहमति पर शादी की पहली सालगिरह पर शनिवार की शाम को इंद्रजीत बिंद के दरवाजे पर गाजे बाजे के साथ बारात आई। बारातियों का घरातियों ने खूब खातिरदारी की। इस मौके पर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के अलावा गांव के सभी वर्ग के लोग भी निमंत्रित थे। नाश्ता,भोजन के बाद घर के सामने खेत में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम शुरू हुआ। दोनों पक्ष के लोग आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे। इस दौरान मनपसंद गाने को लेकर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा और भोर होने लगी तो इंद्रजीत आर्केस्ट्रा बंद कराने लगे। आरोप है कि तभी बीस पच्चीस की तादात में मनबढ़ युवक लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दिए। मनबढ़ होमगार्ड के घर पर चढ़ गए। दरवाजा पीटने लगे और ईट पत्थर चलाने लगे। इस इंद्रजीत बिंद के सिर में गम्भीर चोटे आई जिससे उनकी मौत हो गयी।

Related

news 7164767914815789033

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item