बच्ची की किलकारी से गूंजा एंबुलेंस,जच्चा बच्चा सुरक्षित


केराकत जौनपुर। क्षेत्र के खरगसेनपुर की गर्भवती महिला का शुक्रवार की तड़के सुबह लगभग 5 बजे सुरक्षित एंबुलेंस में डिलिवरी कराई गई जच्चा बच्चा को सुरक्षित सामुदायिक केन्द्र केराकत में भर्ती कराया गया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा पत्नी आशीष की गुरुवार की आधी रात बीच जाने के बाद पेट में दर्द उठने लगा असहनीय दर्द देख परिजनों ने तड़के सुबह लगभग साढ़े चार बजे 102 पर फोन कर सूचना दी गई सूचना पाकर महज 15 मिनट में पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर जैसे ही थानागद्दी को पार कर आगे निकल रही थी कि सकुशल गर्भवती महिला की डिलेवरी होते ही बच्ची की किलकारियों से गूंज उठी एंबुलेंस। ईएमटी जयप्रकाश ने बताया की महिला की असहनीय दर्द देख एंबुलेंस चालक संजय कुमार से सुरक्षित जगह पर गाड़ी खड़ी करने की बात को कही सुरक्षित डिलिवरी होने के बाद जच्चा बच्चा को सामुदायिक केन्द्र उपचार हेतु लाया गया एंबुलेंस में सुरक्षित डिलिवरी की क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related

BURNING NEWS 4702963812052282125

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item