रिपुसूदन अध्यक्ष व कीर्तिमान मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

 जौनपुर। कार्यालय चकबन्दी अधिकारी रामनगर भड़सरा प्रथम मंे प्रादेशिक क्षेत्रीय मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव हेतु कुल 47 में से 43 सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी प्रवीण सिंह सहायक चकबन्दी अधिकारी ने सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न कराया जहां अध्यक्ष व मंत्री का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। रिपुसूदन सिंह अध्यक्ष तथा कीर्तिमान शर्मा मंत्री को निर्विरोध चुनाव अधिकारी ने घोषित किया। अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन सदन की सहमति से सम्पन्न कराया गया।

 चुनावोपरांत हुई घोषणा के अनुसार रिपुसूदन सिंह अध्यक्ष, कीर्तिमान शर्मा मंत्री, प्रदीप पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नजरूल इस्लाम उपाध्यक्ष, अरूण कुमार संयुक्त मंत्री, रीता यादव संयुक्त मंत्री, शशांक दूबे संगठन मंत्री, संदीप सिंह कोषाध्यक्ष, अमृतेश तिवारी प्रसार मंत्री, बलवन्त प्रसाद सम्प्रेक्षक चुने गये। इसके अलावा सदस्य विद्यासागर, गायत्री, सौरभ सिंह, राजकुमार चौहान, राम नरायन, रविरंजन, रितेश सिंह आदि रहे। अधिवेशन में नरेन्द्र सिंह पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष सहित तमाम लोगों ने सुझाव दिया। चुनाव अधिकारी प्रवीण सिंह सहायक चकबन्दी अधिकारी ने निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। अन्त में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी उपस्थित पदाधिकारियांे सहित चुनाव अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related

news 5877023516271229489

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item