डीएम ने किया औचक निरीक्षण , लापता मिले कर्मचारियों का रुका वेतन

 जौनपुर। वार्षिक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।  

           निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थिति पंजिका देखी गई, जिसमें पेशकार अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व सदानंद प्रजापति, पेशकार नगर मजिस्ट्रेट प्रेम कुमार वर्मा, वीडर शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित सीआरए सतीश श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले जिनका आज का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। सी.आर.ए की पूर्व में अनुशासनहीनता की शिकायत प्राप्त होने व निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि एवं अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय की अध्यक्षता में एक टीम गठित कर जांच कराए जाने व जांच के उपरांत विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए।
              जिलाधिकारी ने रजिस्टर नंबर 4 व 6, गार्ड फाइल, दाखिल दफ्तरी, खतौनी, मालखाना सहित अन्य रिकार्डो की समीक्षा की। निरीक्षण में अभिलेख अपडेट मिले और जिनमें कमियां मिली उन्हें ठीक करने के निर्देश सम्बंधित पटल सहायक को दिया।
            जिलाधिकारी ने मानवाधिकार के लंबित प्रकरण की जानकारी ली और समय से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि ऑडिट आपत्ति के मामलों का अभियान चलाकर निस्तारण कराया जाए। उप जिलाधिकारी केराकत की जीपीएफ पुस्तक सहित अन्य पुस्तके देखी जो कि अपडेट मिली।
            नाजिर कलेक्ट्रेट को निर्देश दिया कि तत्काल बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाए। डीएलआरसी को निर्देशित किया कि पट्टो की नई फाइल बनाई जाए। राजस्व वादों के 05 साल से पुराने प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
           अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश को निर्देशित किया कि एक सॉफ्टवेयर डेवलप किया जाए जिससे फाइलों को ट्रैक किया जाए। आइजीआरएस प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों के द्वारा सबसे खराब प्रगति है, रैंक खराब है उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए।
           इस अवसर पर ई.आर. के अशोक कुमार मिश्रा, पुष्पा श्रीवास्तव, हारून रशीद, शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।  

Related

news 8732242243208002670

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item