सदस्यता अभियान को लेकर रालोद ने की बैठक, कई लोगो ने ली सदस्य

 जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता अभियान के क्रम में शुक्रवार को जिला कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में वाराणसी मण्डल प्रभारी राम आसरे विश्वकर्मा की उपस्थिति में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए कहा गया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक सदस्य बनाये जायं और पार्टी के विचारों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करें। इस दौरान सुनील सिंह, प्रदीप तिवारी, महेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील दूबे, नागेन्द्र यादव को सक्रिय सदस्य बनाया गया। साथ ही उन्हें आगे सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Related

जौनपुर 369669685270620632

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item