महिलाओं के ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम का हुआ उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेंगे कई ब्रांड

 जौनपुर : ब्रांडेड कपड़ों में अपनी अलग पहचान रखने वाला प्रतिष्ठान केसंस का महिलाओं  के लिए अलग से केसंस वोमेन शोरूम का शुभारंभ गांधी तिराहे के समीप किया गया। जिसका उद् घाटन गुरुवार को सुधा उपाध्याय ने फीता काटकर किया। यहां पर महिलाओं के ब्रांडेड कपड़े किफायती दर पर उपलब्ध है। यह महिलाओं के लिए एक छत के नीचे सारे कपड़े उपलब्ध कराने वाला जिले का एकमात्र शोरूम है।

अधिष्ठाता विकेश उपाध्याय व विवेक उपाध्याय ने बताया कि एक ही छत के नीचे महिलाओं के तमाम तरह के परिधान उपलब्ध है। केसंस वोमेन महिलाओं को अलग तरह की फील देगा। सिर्फ रूप-रंग में ही नही बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी महानगरों के क्वालिटी की चीजें यहां उपलब्ध है। यहाँ पर लहंगा, गाउन, सूट, इंडो वेस्टर्न पार्टी वियर सलवार सूट उपलब्ध है। महिलाओं के लिए बिकने वाले ब्रांड ग्लोबल देसी, लेविस, एंड, मैडाम, सूती, डब्ल्यू, देसी बेल, हेरिटेज आदि ब्रांड उपलब्ध है। कीमत व क्वालिटी के मामले में भी यह शोरूम भीड़ से अलग है। उन्होंने बताया कि जिले व शहरवासियों का लंबे समय से स्नेह व प्यार मिलता आ रहा है। इसी स्नेह की ताकत से केसंस वोमेन को जनता के बीच लेकर आए है। वर्ड क्लास इंटीरियर से सुसज्जित यह शोरूम लोगों को खास फील देगा। शोरूम को तीन भागों में विभाजित किया गया है, यहां पर एक ब्रांडेड फ्लोर, दूसरा पार्टी वियर फ्लोर, एक लांज वियर फ्लोर है। 
इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, कांग्रेस नेता डॉ.राकेश उपाध्याय, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस इन्द्रभुवन सिंह, जौनपुर पत्रकार संघ महामंत्री मधुकर तिवारी, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह बाबा, शिक्षक नेता शिवेंद्र सिंह, अश्विनी सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

news 6369706069764050774

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item