रोडवेज बस जलाने और तोड़फोड़ करने वालो से पुलिस ने शुरू की वसूली

 जौनपुर। बीते 18 जून को थाना सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में सेना में भर्ती की नई योजना "अग्निपथ" के विरोध में उपद्रवियों द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस व उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ व आगनजी करके करके सरकारी संपत्ति को छति पहुंचाई गई थी। 40 लाख रुपये के वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। 

घटना के सम्बन्ध में थाना सिकरारा पर 6 अभियोग बनाम 79 नामजद व 250 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कर घटना में संलिप्त 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था व शेष नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु NBW वारंट जारी कराया जा रहा है। इसी तरह थाना बदलापुर में भी "अग्निपथ" योजना के विरोध में उपद्रवियों द्वारा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई थी जिसमें 3 अभियोग बनाम 36 नामजद व 150 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कर घटना में शामिल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु NBW वारंट जारी कराया जा रहा है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। इन दोनों घटनाओं में परिवहन निगम की बस व पुलिस की गाड़ियों के साथ हुई तोड़फोड़ व आगजनी कर कर क्षति पहुंचाई गई थी। जिसकी कीमत का आकलन कराया गया, अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख आंकलित हुई है। अभी कुल मिलाकर 40 लाख रुपये के वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। उपरोक्त दोनों घटनाओं में जिसके नाम प्रकाश में आ रहे हैं उनके खिलाफ NBW वारंट जारी कराया जा रहा है।

Related

JAUNPUR 599302134417373456

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item