मोदी की सरकार गरीबों की सेवा के लिए समर्पित: महेन्द्रनाथ पाण्डेय

 नौपेड़वा(जौनपुर) केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार गरीबों की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि देश की पारखी जनता गुजरात के मुख्यमंत्री रहें नरेन्द्र मोदी को देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठाया। 32 वर्ष बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। संसद को चूमकर अंदर प्रवेश करने वाले प्रधानमंत्री मोदी के समय में आज गरीबी 22 प्रतिशत से 10 प्रतिशत पर आ गई है। 

कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल प्रांगण में शुक्रवार को गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम में अपने संबोधन से पूर्व मुख्यअतिथि द्वारा कार्यक्रम में पहुँची लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। श्री पाण्डेय ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी दिन आराम नही किये है। देश की 130 करोड़ जनता में 80 करोड़ जनता की सेवा में सदैव लगे रहें। उन्होंने कहा की 118 साल बाद कोरोना जैसी घातक बीमारी का सामना करना विश्व भी लोहा मानता है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ठीक से योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुचाने की जहां बात कही वही पार्टी इकाइयों को गरीबों तक लाभ पहुँचा की नही ध्यान देने की जरूरत बताई। 
प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री अनूप प्रधान बाल्मिकी ने कहा कि 8 वर्ष के सफल कार्यकाल में एक भी मंत्री पर गबन का आरोप नही लगा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना के लाभ गिनाए। इस दौरान राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, मेहीलाल गौतम, सुनील तिवारी, प्रबुद्ध दूबे, प्रमोद यादव, जितेंद्र मिश्र, भूपेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। अध्यक्षता मछलीशहर भाजपा अध्यक्ष रामविलास पाल एवं संचालन सुशील मिश्र ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मुख्यअतिथि को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related

BURNING NEWS 2806692783548718677

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item