बारात में घुसे अराजक तत्वों ने डीजे पर डांस के दौरान बारातियों को पीटा

 जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक व्यक्ति के पुत्री की शादी में आई बारात में आधा दर्जन अज्ञात अराजक तत्व घुस गये। डीजे पर डांस करने को लेकर उन लोगों ने बारातियों को मारा-पीटा। पुलिस आने की सूचना पर मौके से सभी फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गौरा गांव में बीती रात शम्भू नाथ की पुत्री के शादी की बारात क्षेत्र के भैसिंगपुर भुइली से हुई थी। बाराती डीजे पर डांस करते हुए कन्या पक्ष के द्वार पर आ रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन अराजक तत्व बारातियों के झुंड में घुस गये जो डांस करने लगे। बारातियों ने उन्हें साथ में डांस न करने के लिए रोका तो वह बारातियों से भीड़ गये और मारपीट किये। मारपीट की सूचना शम्भू नाथ के लड़के ने डायल 112 सहित थाने पर दिया। पुलिस आने की सूचना पर अराजक तत्व मौके से फरार हो गये। डायल 112 सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भोर में 5 बजे तक विवाह सम्पन्न होने तक रुकी रही।

Related

news 4876041875496615360

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item