मनीष को बनाया गया आप पंचायत प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष

जौनपुर। आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनीष सिंह को बनाया गया जिसकी जानकारी होने पर पार्टीजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। यह नियुक्ति पंचायत प्रकोष्ठ के वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह द्वारा की गयी। इसके बाबत सूर्य नारायण सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई जहां श्री दुबे ने मनीष जी का मनोनयन किया। इस दौरान पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसको पूरी ईमानदारी के साथ संगठन विस्तार करने का पूरा प्रयास करूंगा। इस अवसर पर अंशु तिवारी, कृष्ण प्रताप तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष दिवाकर मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व जिला सचिव डा. अमित श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विद्याधर मिश्रा, पूर्व जिला संगठन संयोजक रिजवान अहमद, संजय पाल, मोहम्मद मोबीन, पूर्व सदर विधानसभा के उपाध्यक्ष राज बहादुर पाल, राहुल मौर्य, मानिक चंद मौर्य, सोनू, सचिन विश्वकर्मा, पंकज चौहान, मोहम्मद जुनेद खान, अतुल तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 8303182956071638074

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item