स्कूल में छात्रों का नामांकन कम देख भड़के डीएम

जौनपुर । 
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिक विद्यालय पांडेपुर एवं इंग्लिश मीडियम विद्यालय हसनपुर सिकरारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांडेपुर विद्यालय में मात्र 71 बच्चे ही पंजीकृत मिले तथा स्कूल परिसर में गंदगी का अम्बार दिखने से डीएम भड़क उठे उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों की संख्या और बढ़ाये जाने के लिए प्रधानाध्यापक संतोष सिंह को निर्देश दिया।
              विद्यालय में साफ-सफाई एवं परिसर में सामान बिखरे हुए पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में अभियान चलाकर साफ-सफाई के कार्य कराए जाएं। स्कूल परिसर में किनारे-किनारे इंटरलॉकिंग लगाने और बीच में छोटा सा खेल का मैदान बनाए जाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।
              उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि गाँव वालों से समन्वय कर स्कूल के संपर्क मार्ग को बनवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि सभी विषयों की 01-01 किताबे विद्यालयों में अवश्य रहे। उन्होंने सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि पढ़ाई में कमजोर बच्चों को आधा घंटा अलग से दिया जाए।
             इंग्लिश मीडियम विद्यालय हसनपुर के निरीक्षण के दौरान अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों से एक्टिविटी बेस्ड पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाए, जिससे बच्चों को सीखने में आसानी हो और विषय उन्हें रोचक लगे। विद्यालय में रखे फायर यंत्र को अपडेट करने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। किचेन की फर्श को ऊपर किये जाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी सिकरारा को दिया।
           उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में जगह चिन्हित कर एक बड़ा खेल मैदान बनाया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा सहायक अध्यापिका रन्नो दुबे ने एक्टिविटी के द्वारा बच्चों को कैसे पढ़ाया जाता है, विस्तार से जानकारी दी जिसे देखकर जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के अध्यापकों की प्रशंसा भी की और कहा कि इसी तरह अन्य विद्यालयों में भी बच्चों को सिखाने का प्रयास किया जाए।
            जिलाधिकारी ने सभी अध्यापकों से कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। जिन्हें अभी से तैयार करने का पूरा प्रयास किया जाए, उन्हें छोटी-छोटी बातें जैसे हाथ धोना, नाखून काटना, माता-पिता एवं बड़ो को नमस्ते करना सिखाया जाए।
           निरीक्षण के दौरान गांव की सविता गौतम के द्वारा बताया की बीए की पढ़ाई करने के उपरांत घर पर ही सिलाई कढ़ाई करती हॅू, जिस पर उन्हें समूहों से जोड़ने एवं कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिये गए।
             इस अवसर पर सहायक अध्यापक राज कुँवर सिंह, मधुलिका यादव, कुसुम पांडये, प्रधानाध्यापक रवि प्रकाश मिश्रा, संगीता सिंह, सविता यादव, शिक्षामित्र चंदन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 433410483436414730

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item