जायसवाल समाज ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल का किया स्वागत

 जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (नगर इकाई) जौनपुर की नवनियुक्त घोषित टीम में जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल को नगर अध्यक्ष एवं दिलीप जायसवाल को नगर सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

 इस पर जायसवाल समाज सेवा समिति नगर इकाई ने सर्वेश जायसवाल के आवास पर पुष्पगुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में व्यापार मण्डल नित नयी ऊंचाइयों को हासिल करेगा एवं व्यापारी हित में सदैव सेवा कार्य करता रहेगा। जायसवाल समाज आपसे ऐसी अपेक्षा करता है। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल (सहारा), अतुल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अनूप जायसवाल, आनन्द जायसवाल, ध्रुव जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 3400574337484473991

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item