बरसात न होने से .त्राहि त्राहि मची

जौनपुर। जुलाई का पहला सप्ताह बीत गया है। बरसात नही होने से .त्राहि त्राहि मच गयी है। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। पिछले कई दिन से लगातार पड़ रही गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह नौ बजे के बाद से ही गर्मी से पसीना निकलना शुरू हो जाता है। अधिक गर्मी होने की स्थिति में दिन के समय घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हो चुका है। अब लोग केवल शाम के समय ही जरूरी कार्यों के लिए बाहर निकल रहे हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार ज्लद की मानसून सक्रिय हो सकता है। मानसून आने के बाद धान रोपाई के कार्य काफी अधिक तेजी आएगी। इसलिए इसके बाद किसान अपने खेतों में सिंचाई का कार्य न करें। फिलहाल अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सभी की नजर आसमान की ओर हैं कि कब मौमस में परिवर्तन हो और झमाझम बारिश हो। जिससे विकराल गर्मी से राहत मिल सके। बीते दिनों तरह से सोमवार को भी सूरज निकलते ही गर्मी का एहसास होना शुरू हुआ। जो धीरे धीरे बढ़ते हुए दोपहर में अधिकतम पारा 44 डिग्री पहुंच गया। साथ में चल रही गर्म हवाओं ने लोगों के बदन को झुलसाती रहीं। फिलहाल अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सभी की नजर आसमान की ओर हैं कि कब मौमस में परिवर्तन हो और झमाझम बारिश हो। जिससे विकराल गर्मी से राहत मिल सके। बीते दिनों तरह से रविवार को भी सूरज निकलते ही गर्मी का एहसास होना शुरू हुआ। जो धीरे धीरे बढ़ते हुए दोपहर में विकराल रूप में पहुंच गया। साथ में चल रही गर्म हवाओं ने लोगों के बदन को झुलसाती रहीं।जुलाई की 10 तारीख हो गयी लेकिन मानसून का कहीं अता पता नहीं है। हालात यह हैं कि भीषण गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। सड़कों पर निकलने पर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। गर्म हवाएं रात तक लोगों को सता रही हैं। गर्मी के तीखे तेवरो के चलते घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। जिन्हे जरुरी काम होता है वही बाहर निकलते हैं। लोग धूप से बचते रहे और घरों में ही कैद रहे। आने वाले दिनों में गर्मी में और बढोत्तरी होने की संभावना बताई जा रही है। धूप और गर्मी से परेशान लोगों को यह उम्मीद रहती है कि शायद गर्मी से कुछ राहत मिले लेकिन तीखी धूप के साथ उम्मीद धूमिल हो जाती है। गर्मी के साथ ही बिजली के आवाजाही भी लोगों को चैन छीन रही है।

Related

news 4252115013005696614

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item