जानिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने क्यों थाने पर किया प्रदर्शन

 नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थानाध्यक्ष एवं उपनिरीक्षक की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाना गेट पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगा कार्यवाही की मांग की। ढाई घण्टे बाद पहुँचे बदलापुर सीओ शुभम तोदी के जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिलाने के पश्चात धरना खत्म हुआ। 

सुबह करीब साढ़े नौ बजे दर्जनों की संख्या में नौपेड़वा भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेश सिंह, जितेन्द्र मिश्र, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अभय राय के नेतृत्व में थाना गेट पर पहुँचे नेताओं ने थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की एसओ फोन नही उठाते, तथा उपनिरीक्षक मनमानी करतें है। धरना चल ही रहा था तभी पहुँचे एसओ ने धारा 144 होने की बात कही तो कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। 

 सूचना पर पुलिस महकमा के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पहुँचे बदलापुर सीओ शुभम तोदी ने नाराज कार्यकर्ताओं से वार्ता कर जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिलाया। धरने के बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा नेता अभय राय शस्त्र लाइसेंस हेतु आवेदन किये है। दारोगा ने थाना क्षेत्र के पते के अलावा अस्थाई पता जनपद मऊ का भी लिख दिए थे जिससें वे नाराज थे। एसओ ने बताया कि दूसरी घटना सोमवार की है जिसमें हल्का दारोगा महेश कुमार सिंह मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिए जिससें उक्त लोग नाराज हो गए।  

इस दौरान आशीष जायसवाल, सूर्यप्रकाश चौबे, शैलेन्द्र दूबे, ओमप्रकाश सिंह मुन्ना, अरुण उपाध्याय, धर्मराज तिवारी, जवाहरलाल यादव, शिवकुमार उपाध्याय, धर्मेन्द्र उपाध्याय, नीलेश पाण्डेय, कपिल मिश्र, अवनीश दूबे, शिवशंकर तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related

news 4513430025629057186

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item