श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष चुने गए अनिल अस्थाना ,राहुल पाठक महासचिव

 जौनपुर।  जनपद की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की आम सभा की बैठक अध्यक्ष विजय सिंह बागी की अध्यक्षता में नगर के एक मैरिज हाल के प्रांगण में संपन्न हुई। 

जिसमें आगामी 26 सितंबर 2022 से प्रारंभ होने जा रहे मां दुर्गा पूजन उत्सव को भव्य एवं विराट स्वरूप प्रदान करने के लिए जनपद के समस्त मां दुर्गा पूजन समितियों के अध्यक्ष /महासचिव आम सभा की बैठक में आमंत्रित किया गया। दूरदराज ग्रामीण अंचल से आए हुए पूजन समिति के सदस्यों ने एवं शहरी क्षेत्र की पूजन समितियों के सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को भव्य एवं विराट स्वरूप प्रदान करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए साथ ही साथ पूजन समितियों ने अध्यक्ष विजय सिंह बागी से अनुरोध किया कि आगामी आयोजन को देखते हुए जिला प्रशासन से पूजन व्यवस्था से संबंधित जो भी शासन के आदेश आए हैं उसकी संपूर्ण जानकारी जिला प्रशासन से लेने के पश्चात पूजन समितियों को जल्द से जल्द अवगत कराया जाए जिससे एक बार पुन:पुरानी परंपरा अनुसार आयोजन संपन्न हो सके। 
बैठक के अंतर्गत सत्र 2022- 2023 2 वर्षीय अध्यक्ष महासचिव का चयन श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक सदस्य इंद्रभान सिंह इंदू , विनोद कुमार जायसवाल,  सोभनाथ आर्य ,  श्रीकांत महेश्वरी , संतोष सिंह,  निखिलेस सिंह , अतुल गोपाल मिश्रा , विंध्याचल सिंह, के द्वारा 2 वर्षीय कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर अनिल अस्थाना एवं महासचिव पद पर राहुल पाठक का चयन कर घोंषणा किया गया ,जिसका स्वागत उपस्थित समस्त पूजन समितियों ने मां की जय घोष के साथ किया। 
नव चयनित अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने पूजन समितियों को आश्वस्त किया की पूजन समितियों को पूजन से संबंधित किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं आने पाएगा श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की पूरी प्रबंधकारिणी आपकी समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेगी और जल्द से जल्द शासन के दिशा निर्देशों से आप सभी को अवगत कराया जाएगा। अध्यक्ष विजय सिंह बागी ने नव चयनित अध्यक्ष एवं महासचिव को आश्वस्त किया कि मैं और पूरी प्रबंध कारिणी सदैव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस महान अनुषठान को सकुशल संपन्न कराने का प्रयास करेगी। 
बैठक का संचालन उपाध्यक्ष मनीष देव ने किया आम सभा की बैठक में विशिष्ट सदस्य महेंद्र विक्रम, अरविंद बैंकर, नीरज सिंह, घनश्याम साहू, मोती लाल यादव, राधे कृष्ण ओझा, शशांक सिंह रानू , पराबंधकारिणी के सदस्य लालचंद निषाद ,विजय रघुवंशी, विनय सेठ, विजय गुप्ता, अतुल प्रताप सिंह ,महेश जयसवाल, चंदन यादव, चंद शेखर गुप्ता, संतोष मौर्या ,दीपक जायसवाल, सनी जयसवाल, विष्णु गुप्ता, रवि शर्मा, शैलेंद्र मिश्रा ,मनोज मौर्या, संजय विश्वकर्मा ,चंदन यादव, आशीष रावत ,रतनदीप निषाद, आलोक वैश्य, पुनीत पंकज बंटी, गौरव श्रीवास्तव ,गणेश साहू, मनीष गुप्ता उपस्थिति रहे, धन्यवाद महासचिव अनिल साहू ने किया। 

Related

JAUNPUR 6532391009271861825

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item