200 विद्यालयों में मनाया गया स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

 जौनपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने संपूर्ण देश में 1 अगस्त 2022 सोमवार को देश के एक लाख विद्यालय में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा भी पूरे प्रदेश में मनाया गया है इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जौनपुर द्वारा राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम का स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में जनपद के लगभग 200 विद्यालयों में आज मनाया गया। 
 जिसमें सर्वप्रथम भारत माता के चित्र का पूजन करके देशभक्ति के नारों वह गीत संगीत के साथ प्रभात फेरी निकाला गया ,तत्पश्चात पूर्व से आवंटित ग्राम स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सैनिक परिवार का सम्मान करके स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों के भारत का वक्ताओं द्वारा द्वारा प्रकाश डाला गया। जिसके बाद राष्ट्र गान हुआ और कार्यक्रम का समापन किया गया। 
जनपद जौनपुर के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के संचालन समिति के सदस्य डॉ उमेश पाठक, डॉ अभिषेक सिंह, पंकज सिंह, डॉ ज्ञान उपाध्याय, वंदना सरकार, संतोष प्रजापति,डॉ मधुलिका अस्थाना, ज्योति श्रीवास्तव, डॉ अरविंद प्रकाश सिंह, डॉ रत्नेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, रविंद्र यादव ,नीतू यादव, उषा सिंह ,धन बहादुर सिंह आदि सभी ने अपने अपने विद्यालयों पर आजादी का अमृत महोत्सव खूब धूमधाम से मनाया अंत में जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह ने संचालन समिति के सभी सदस्यों और जनपद के सभी कार्यक्रम आयोजक साथियों का आभार प्रकट किया।

Related

जौनपुर 8254760966979657833

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item