सुभासपा छोड़कर सपा शामिल हुए मनीष सिंह, अखिलेश यादव ने दिलायी सदस्यता

http://www.shirazehind.com/2022/08/blog-post_289.html
जौनपुर। सुभासपा के प्रदेश महासचिव युवा मंच मनीष सिंह एडवोकेट आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। मनीष शनिवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने सपा की सदस्यता ग्रहण किया। करीब आधे घंट तक अखिलेश ने मनीष सिंह को सपा की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हे जिले में जाकर पूरी निष्ठा से काम करने को कहा।
मूल रूप शाहगंज तहसील के सिधाई गांव के निवासी मनीष सिंह दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है। वे अभी तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़कर राजनीति करते रहे। लेकिन विधानसभा चुनाव के ठीक बाद सपा-सुभासपा का गठबंधन टूटने के बाद मनीष सिंह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से खिन्न थे। मनीष शनिवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया।
इस मौके पर मनीष के साथ राजेन्द्र प्रसाद यादव टाईगर, विवेक रंजन यादव मौजूद रहे।