ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

 जौनपुर। खेतासराय में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों ने तिरंगा के साथ प्रभात फेरी निकाली। जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां शामिल की गई थी। 

नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल के छात्रों ने महात्मा गांधी और भारत माता की झांकी और बैंड बाजे के साथ तिरंगा लहराते प्रभात फेरी निकाली। पूरा कस्बा देशभक्ति से लबरेज रहा। यहां चेयरमैन वसीम अहमद ने ध्वजारोहण किया। भाजपा नेता जगदंबा पाण्डेय, प्रधानाचार्य राममूर्ति यादव, नामित सभासद मनीष कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, कपूर जायसवाल, राधेश्याम यादव, रोहित कुमार, आलोक यादव, सतीशचंद त्रिदेव, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 7527260776061220056

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item