बोल बम कांवरिया संघ जौनपुर की वार्षिक बैठक सम्पन्न

 जौनपुर। बोल बम कांवरिया संघ की जुलूस में सेवा भाव से किये गये कार्य की जो भी सगठनों ने सहयोग किया, उन्हें तथा पत्रकार बंधुओं के साथ सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

 नगर के शाही किले के पास स्थित एक अतिथि गृह में सर्वप्रथम संरक्षक मण्डल ने गोपनीय बैठक करके आगामी 5 वर्षों के लिये सुधीर साहू को पुनः अध्यक्ष चुना। साथ ही महासचिव विमल सिंह और कोषाध्यक्ष संजय मोदनवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष बोस चुने गये। इसके उपरांत महादेव बाबा भोले नाथ जी का पूजन-अर्चन के साथ दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् मंचासीन अतिथियों का स्वागत संरक्षक संतोष सेठ ने किया। आय-व्यय निरीक्षक अजय सोनी ने 2021-2022 का आय-व्यय प्रस्तुत किया तो महासचिव विमल सिंह ने संगठन की नींव व इतिहास के बारे में बताया।

 इस अवसर पर संरक्षक मण्डल अशोक सेठ, सुभाष गर्ग, श्रवण चौरसिया, अजय साहू, सन्तोष सेठ, गौतम सोनी, उपाध्यक्ष उदय सेठ, राजन अग्रहरि, मंत्री मनीष सेठ, कृष्णा सेठ, रंजीत अग्रहरि, अशोक संयोजक, राजेश अग्रहरि संयोजक, गुड़िया, संजीव चौरसिया (वरिष्ठ पत्रकार), संजय जायसवाल, मुन्ना सेठ, मक्खन लाल बिन्द, उमेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक वैश्य ने किया। अन्त में अध्यक्ष सुधीर साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 001

Related

जौनपुर 7942065989383370488

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item