चकताली स्कूल में उल्लास पूर्ण मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 जौनपुर। 1 से 17 तक सप्ताह भर चलने वाले आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पांचवे दिन,  15 अगस्त को इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल चकताली में स्वतंत्रता दिवस को उल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अरूण कुमार सिंह ( संयोजक उत्तर प्रदेश) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन, राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच एवं धर्म संस्कृति संगम  द्वारा मां सरस्वती  की प्रतिमा पर पुष्प दीप अर्पित एवम प्रज्वलित कर किया गया। कक्षा 5 की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवम स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। 

 मुख्य अतिथि ने कहा की हम सभी अखंड भारत की परिकल्पना करते हुए एक है और सदेव एक रहेंगे। हम सभी जाति, धर्म, पंथ, मजहब, और क्षेत्र में कभी नही बाटेंगे तथा हमारे लिए देश हित सर्वोपरि होगा। उन्होंने आजादी दिलाने वाले सेनानियों के संघर्षों को भी विस्तार से बताया।

 इसी क्रम में गांव के गणमान्य नागरिक  हंसराज यादव ने महात्मा गांधी के जीवन एवम संघर्षों पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका Dr. उषा सिंह ने इस विद्यालय में किए गए अपने 05 वर्ष के कार्यों को बताते हुए कहा की जब 1अगस्त 2016 को हम इस विद्यालय में आए थे तो मात्र 70 छात्र नामांकित थे जिसमे से 20 छात्रों की उपस्थिति ही नियमित रहती थी जबकि आज विद्यालय में 170 छात्र नामांकित है और 132 छात्रों की नियमित उपस्थिति 80% प्रतिशत छात्र उपस्थित रहते है। साथ ही साथ स्मार्ट क्लास एवम स्मार्ट टीवी से आज के छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है। आज के कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर 5वी तक के बच्चो ने अलग अलग सांस्कृतिक एवम देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अतिथियों एवम गांव वासियों को मंत्र मुग्ध किया।

 बच्चो की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर कृपा शंकर यादव  ने 501 रुपए तथा विकास यादव  ने 251 रुपए पुरस्कार स्वरूप बच्चो को प्रदान किया। आज के कार्यक्रम में  सरविंद यादव, रीता देवी, चंचल यादव, कृपा शंकर यादव, विकास यादव, रोली अस्थाना, शिप्रा सिंह, पूनम राव, रंजना तिवारी, विमला यादव, मीना देवी, इंदा, सुनीता देवी सहित गांव के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापिका Dr उषा सिंह ने किया।

Related

BURNING NEWS 1052217994950795990

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item