बदलापुर के कोतवाल के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई: राजेन्द्र त्रिपाठी

जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राहमण महसभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय के नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले में स्थित आवास पर पत्रकारो से बातचीत किया। उन्होने कहा कि  बदलापुर के कोतवाल द्वारा ब्राहमणों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गयी है वह कत्तई बरदास्त नही किया जायेगा। उन्होने प्रेस के माध्यम से शासन प्रशासन से आरोपी कोतवाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। 

श्री त्रिपाठी ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के मछली गांव में दो पट्टीदारो के बीच जमीनी को लेकर विवाद हुआ था। कोतवाल ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए नन्हे शुक्ला नामक व्यक्ति को थाने पर बैठा लिया तथा नन्हे के माथे पर लगे चंदन को देखकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया यह निदनीय और अशोभनिय है जिसके कारण ब्राहमण समाज आक्रोशित है। उन्होने सरकार, राजनेताओं और डीएम एसपी से मांग किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी कोतवाल को बरखास्त किया जाय।

 इस मौके पर प्रदेश के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय , जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे ,रंजीत पाठक मुन्ना ज राजेश पांडे पवन पांडे ,शिवाकांत उपाध्याय नन्हे ,चिंता शुक्ला, उपस्थित रहे। 


Related

BURNING NEWS 4061411930547430691

एक टिप्पणी भेजें

  1. ऐसे कोतवाल को तुरंत बर्खास्त किया जाए मैं देवेंद्र कुमार शुक्ला राष्ट्रीय हिंदू न्याय सेना राष्ट्रीय संरक्षक भारत

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item