हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पेंशनर्स अपने घरों पर लगायेंगे राष्ट्रीय ध्वज

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संगठन कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सदस्यता अभियान, कैशलेश चिकित्सा कार्ड बनने की प्रगति एवं आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। 

इस मौके पर संरक्षक आरपी पाण्डेय ने साथियों को अपने घरों के साथ ही अगल-बगल के घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिये प्रेरित करें। इसी क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सदस्यों से अपने आस-पास रहने वाले पेंशनर्स को संगठित का सदस्य बनाने पर जोर दिया। जिला मंत्री राजबली यादव ने सभी साथियों से कैशलेश चिकित्सा कार्ड शीघ्रता से बनवाने हेतु आनलाइन आवेदन पत्र जमा करने का अनुरोध किया।

 सभा को वीवी सिंह, दिनेश सिंह, केके त्रिपाठी, मुरली सिंह, महेन्द्र नाथ पाठक, कृपाशंकर उपाध्याय, राम आश्रय, ठकुरी यादव, इं.राम आश्रय रजक, महालक्ष्मी वर्मा, पुष्पा देवी सिंह, कंचन सिंह, गोरखनाथ माली, मिठाई लाल, पलकधारी, ओंकार मिश्रा, चन्द्रशेखर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, लालचन्द्र मौर्य, विक्रमाजीत यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। सभाध्यक्ष सीबी सिंह ने सदस्यता अभियान में सबके सहयोग हेतु धन्यवाद देते हुये कैशलेश चिकित्सा कार्ड के लिये आवेदन आनलाइन शीघ्र करने के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने घरों के साथ ही अगल-बगल के लोगों को भी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करने की अपेक्षा किया। अन्त में सभी साथियों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामना के साथ बैठक समाप्त करने की घोषणा किया। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने किया।

Related

JAUNPUR 6483085959709578769

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item